कंटेंट एवं भागीदारी दिशानिर्देश
कंटेंट एवं भागीदारी दिशानिर्देश
अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
JAN की वेबसाइट का उद्देश्य हिमाचल के लोगों को अपनी बात रखने का अवसर देना है।
हम चाहते हैं कि यह platform सवाल पूछने, समस्याएं बताने, समाधान सुझाने और constructive संवाद का स्थान बने।
इसलिए आपकी participation महत्वपूर्ण है — और उसके साथ कुछ जिम्मेदारियां भी आती हैं।
1. हमें किस तरह की सामग्री चाहिए?
हम स्वागत करते हैं:
- स्थानीय समस्याएं — सड़क, पानी, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि और बागवानी, बिजली, पर्यटन, पर्यावरण, युवा, स्थानीय सुविधाएं, प्रशासन से जुड़े अनुभव
- अन्य वास्तविक स्थानीय समस्याएं
- constructive suggestions
सिर्फ समस्या बताने के बजाय यदि आपके पास कोई practical solution है, तो उसे भी साझा करें।
वास्तविक अनुभव
अपने क्षेत्र में आपने स्वयं जो देखा, अनुभव किया या समझा है, उसे स्पष्ट रूप से बताएं।
विचार और प्रश्न
हिमाचल के भविष्य, विकास और सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रश्न और विचार साझा करें।
2. किस तरह की सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी?
हम निम्न content को reject, edit या remove कर सकते हैं:
- hate speech
- किसी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ abusive content
- धमकी या हिंसा को बढ़ावा देने वाली सामग्री
- defamatory allegations
- जानबूझकर false या misleading information
- spam
- repeated/duplicate submissions
- promotional/advertising content
- unrelated political/commercial promotion
- illegal content
- sexually explicit content
- अत्यधिक हिंसक या disturbing material
- किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का अनधिकृत प्रकाशन
- copyright का उल्लंघन करने वाली सामग्री
- impersonation
- malicious links/code
3. किसी आरोप को तथ्य की तरह प्रस्तुत न करें
यदि आप किसी व्यक्ति, संस्था या सरकारी विभाग के बारे में कोई गंभीर आरोप या दावा साझा कर रहे हैं, तो उसे verified fact की तरह प्रस्तुत न करें जब तक आपके पास विश्वसनीय आधार न हो।
जहां उचित हो, भाषा का प्रयोग करें जैसे: "मेरे अनुभव में...", "हमारे क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि...", "मेरे अनुसार..."
इससे व्यक्तिगत अनुभव और verified factual claim के बीच अंतर स्पष्ट रहता है।
4. Photo और video guidelines
यदि आप फोटो या video upload करते हैं:
- वह आपके submission से relevant होना चाहिए
- आपको उसे साझा करने का अधिकार होना चाहिए
- उसमें किसी व्यक्ति की निजी जानकारी अनावश्यक रूप से दिखाई नहीं देनी चाहिए
- बिना अनुमति किसी व्यक्ति की private/sensitive information साझा न करें
- violent, explicit या अत्यधिक disturbing material upload न करें
- किसी घटना की फोटो/video को misleading context में प्रस्तुत न करें
यदि किसी फोटो/video में अन्य लोग स्पष्ट रूप से पहचान में आते हैं, तो जहां आवश्यक हो उनकी अनुमति लेना आपकी जिम्मेदारी है।
5. Social-media videos / Reels
यदि आप Instagram, YouTube, Facebook, X या अन्य platform पर अपना video बनाते हैं और उसका link JAN को भेजते हैं:
- content आपका अपना होना चाहिए या आपके पास उसका उपयोग करने का अधिकार होना चाहिए
- video JAN के विषय/participation से संबंधित होना चाहिए
- copyrighted music/footage के अनधिकृत उपयोग से बचें
- किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ unverified allegations को fact की तरह प्रस्तुत न करें
यदि आपने हमें अपना content publish/repost करने की अनुमति दी है, तो हम उसे moderation के बाद अपने platforms पर share कर सकते हैं।
6. Moderation process
हमारी moderation प्रक्रिया सामान्यतः इस प्रकार होगी:
- New — Submission प्राप्त हुई।
- Reviewed — Submission को moderation team ने देखा और आवश्यक categorization की।
- Approved — Submission public display के लिए उपयुक्त पाई गई।
- Published — Approved content को वेबसाइट के relevant public section में प्रकाशित किया गया।
किसी submission को public करने से पहले उसे edit, shorten, anonymize या categorize किया जा सकता है।
7. हर submission प्रकाशित नहीं होगी
किसी submission को वेबसाइट पर भेजना यह guarantee नहीं देता कि वह public दिखाई देगी।
हम content को reject या remove कर सकते हैं यदि वह इन guidelines का उल्लंघन करता हो, irrelevant हो, duplicate हो, स्पष्ट रूप से spam हो, किसी व्यक्ति की privacy को अनुचित रूप से प्रभावित करता हो, कानूनी जोखिम पैदा करता हो, पर्याप्त context के बिना गंभीर आरोप लगाता हो, या public display के लिए उपयुक्त न हो।
8. आपकी anonymity और personal information
यदि आप कोई समस्या या प्रतिक्रिया submit करते हैं, तो आपकी ओर से दी गई personal information को public content से अलग रखने का प्रयास किया जाएगा।
नाम, मोबाइल नंबर और email जैसे contact details public response के साथ प्रकाशित नहीं किए जाएंगे।
जहां आवश्यक हो, published response को anonymize या edit किया जाएगा।
फिर भी, कृपया submission में स्वयं किसी अन्य व्यक्ति का phone number, address या अन्य private information न लिखें।
9. जिम्मेदार भागीदारी
हम चाहते हैं कि JAN platform पर सवाल हों — लेकिन व्यक्तिगत हमले नहीं। असहमति हो — लेकिन नफरत नहीं। समस्याएं हों — लेकिन उनके साथ समाधान की कोशिश भी हो। आवाजें अलग हों — लेकिन संवाद बना रहे।
10. Guidelines का उल्लंघन
इन guidelines का उल्लंघन करने वाली सामग्री को JAN reject, edit, hide या remove कर सकता है।
Repeated abuse, spam या malicious activity की स्थिति में संबंधित user को submission features से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
गंभीर मामलों में, जहां आवश्यक हो, जानकारी संबंधित competent authority को दी जा सकती है।
11. Guidelines में बदलाव
हम समय के साथ इन guidelines को अपडेट कर सकते हैं। नई version इसी page पर प्रकाशित की जाएगी और अंतिम अपडेट की तारीख बदली जाएगी।